बौंसी। महामहिम राज्यपाल और स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के मंदार आगमन पर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के द्वारा गुरुवार को तैयारी का जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस कप्तान डॉक्टर सत्य प्रकाश को आवश्यक निर्देश भी दिये गये। केंद्रीय मंत्री के द्वारा पर्वत शिखर पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने चल रहे कार्यों का जायजा लेने के बाद अद्वैत मिशन परिसर में बनाये गये हेलीपैड, सभा मंच के साथ-साथ, विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री की परिकल्पना ‘लाइफ’ पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के हो रहे कार्यों का जायजा लिया। मालूम हो कि इसका उद्घाटन राज्यपाल के हाथों किया जायेगा। इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री का डीएम, एसपी और भाजपा के अनिल सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
अद्वैत मिशन परिसर में संस्था के चेयरमैन अरविंदक्षण मडंबथ और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ मंत्री ने सभा मंच सहित अन्य जगहों का जायजा लेने के बाद कारकेड़ सभा मंच तक कैसे पहुंचे इसके लिए कई बदलाव कराए। मालूम हो कि कारकेड से राज्यपाल, स्वामी रामभद्राचार्य सहित पांच वाहन मंच समीप पहुंचेंगे बाकी वाहनों को आगे की ओर भेज दिया जायेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्जित शाश्वत चौबे ,कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एमएलसी प्रत्याशी देवाशीष उर्फ निप्पु पांडे, एडीएम माधव सिंह, डीएफओ अभिषेक सिंह, एसडीएम डॉ. प्रीति, डीडीसी कौशलेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर अमेरिका राम, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश उर्फ विक्की मिश्रा, व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजू सिंह गंगा महासभा के नितिन पांडे, संजीव भगत सहित अन्य मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5g62