संदिग्ध स्थिति में ट्रैक्टर चालक की मौत

IMG-20230116-WA0093
महागामा। सोमवार को महागामा थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज के पीछे नहर रोड पुल के समीप संदेहास्पद स्थिति में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।मृतक की पहचान सिरसा कला निवासी 40 वर्षीय दिलीप राणा के रूप में की गई है।घटना के संबंध में मृतक के भाई राजकुमार राणा ने बताया कि संबंधित संवेदक के कार्यों को लेकर ट्रैक्टर पर छर्री लोड करके नहर रोड इंटर कॉलेज की ओर डंप करने के लिए गया हुआ था। राजकुमार राणा सहित अन्य लोगों ने कहा कि सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब दिलीप राणा की मौत की खबर सुनते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटनास्थल पर दिलीप राणा का शव पड़ा हुआ था और कुछ ही दूरी पर डंप किए छर्री के पास मृतक दिलीप राणा का चप्पल पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह दलबल के साथ आए और घटना की छानबीन की। लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रैक्टर के दबने से इनकी मौत हुई हैं। हालांकि मृतक के शरीर पर कहीं जख्म दिखाई नहीं पड़ रहा था। थाना प्रभारी ने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों ने घंटों तक ला उठने नहीं दिया।वहीं मृतक दिलीप राणा की पत्नी, मां व स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। दिलीप राणा अपने पीछे पूरा भरा घर परिवार दो पुत्र एवं पुत्री को पीछे छोड़ गए।
 घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी रंजन यादव घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि दिलीप राणा की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है।पोस्टमार्टम के रिपोर्ट की बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक के भाई ने बताया कि उनका भाई ठेकेदार रमेश महतो का ट्रैक्टर चलाता था। मृतक के परिजनों के द्वारा ठेकेदार से मुआवजे की मांग की जा रही थी। ठेकेदार के द्वारा फिलहाल 50 हजार रुपए नगद मृतक के परिजनों को दिया गया । शेष ढाई लाख गुरुवार को देने का आश्वासन दिया गया । देर शाम में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hz5j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *