काठीकुंड (दुमका)/ एसएसबी की 35 वीं बटालियन नारगंज द्वारा फोकस एरिया क्षेत्र के 20 युवाओं को इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण दिया गया. नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत 24 दिनों तक चला यह प्रशिक्षण सोमवार को नारगंज स्थित एसएसबी कैंप में संपन्न हुआ. प्रशिक्षक संजय घोष के द्वारा सभी 20 प्रशिक्षुओं को कोर्स से संबंधित प्रशिक्षण के साथ ही अहम जानकारियां भी दी गयी. प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के मौके पर सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व किट कमान अधिकारी सतीश कुमार द्वारा प्रदान किया गया. मौके पर उपस्थित प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में विस्तारपुर्वक बताया. कहा कि,प्रशिक्षण देने से हमारा मकसद यह हैं कि,इस हुनर के जरिये आप स्वालंबी बने. खुद का व्यवसाय,या कोर्स से संबंधित नौकरी हासिल करे. कमान अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि,प्रशिक्षण प्राप्त कर आप खुद का छोटा मोटा कारोबार,दुकान की शुरुवात कर सकते है,इसके लिये उन्हें बहुत कम ब्याज पर ऋण मुहैया कराने का कार्य भी एसएसबी द्वारा किया जायेगा. कहा कि,इस प्रशिक्षण के बाद और भी ज्यादा हुनर हासिल करने के लिये प्रशिक्षु संबंधित संस्थानों का सहारा ले सकते है. उन्होंने यह भी कहा अगर क्षेत्र में किसी और विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता हैं,तो बेझिझक ग्रामीण संपर्क कर सकते है. प्रशिक्षुओं से अपने गांव अपने समाज में अभिभावकों,बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करने व इसका महत्व बताने की अपील की. मौके पर डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार पांडे,बड़ाचापुड़िया पंचायत की मुखिया चांदनी देवी,बिछियापहाड़ी पंचायत की मुखिया छिता मरांडी,पिपरा पंचायत के मुखिया लुकस मुर्मू के साथ ही काफी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद थे.
नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एसएसबी द्वारा 20 युवाओं को दिया गया इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kafm