जामताड़ा जिले के चार थानों में हुवा, पुलिस अवर निरीक्षक का स्थानांतरण

11

संवाददाता/जामताड़ा  I जामताड़ा जिले में लंबे समय के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक संथाल परगना क्षेत्र दुमका के आदेशानुसार जामताड़ा जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस अवर निरीक्षक पदस्थापन किया गया है।जिसमें से पु०अ०नि० अरविन्द कुमार सिंह  प्रभारी हिंदी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जामताड़ा को थाना प्रभारी बागडेहरी, पु०अ० नि० दिलीप कुमार,  क०अ०नि० नारायणपुर को नारायणपुर थाना प्रभारी, के रूप में पु०अ०नि० अभय कुमार थाना प्रभारी, नारायणपुर को  प्रभारी हिंदी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जामताड़ा , एवं विकास कुमार सिंह थाना प्रभारी बागड़ेहरी को नाला थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। वही नारायणपुर थाना में अभय कुमार ने दिलीप कुमार को बुके देकर उनका स्वागत किया एवं प्रभारी दिलीप कुमार ने नारायणपुर थाना प्रभारी के रूप में सदस्यता ग्रहण किया। और कहा कि नारायणपुर क्षेत्र के सभी लोग सरल स्वभाव के हैं, एवं किसी भी प्रकार के अवैध गतिविधि पर पूर्णतः लगाम रहेगा , क्षेत्र की शरारती तत्वों के ऊपर विशेष निगरानी रहेगी, एवं सारे सोशल प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।, साथ ही कहा कि क्षेत्र के किसी भी लोगों को समस्या हो सीधे आकर संपर्क करें, एवं सदेव अपने क्रमपथ पर तत्पर है और रहेंगे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/agc5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *