पाकुड़ जिला में कई थाना प्रभारी के हुए तबादले

IMG-20230310-WA0029

पाकुड़। एसपी पी जनार्दन के निर्देश पर कानून व्यवस्था की सख्त अनुपालन हेतु जिले के कई थाना प्रभारी एवं अन्य को स्थान परिवर्तन करते हुए एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थापन किया गया है। पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार रवि को थाना प्रभारी महेशपुर से वर्तमान में हिरणपुर थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार को थाना प्रभारी लिट़्टीपाड़ा से वर्तमान में महेशपुर थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार गुप्ता प्रभारी सोशल मीडिया शाखा से वर्तमान में ओपी प्रभारी रद्दीपुर (महेशपुर) बनाया गया। मु पुलिस अवर निरीक्षक अरुणिमा बागे को मुफस्सिल थाना से वर्तमान में लिट़्टीपाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया। पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार मिंज को थाना प्रभारी हिरणपुर से वर्तमान में पुलिस केंद्र पाकुड़ एवं पुलिस अवर निरीक्षक सतेंद्र कुमार यादव को ओपी प्रभारी रद्दीपुर से वर्तमान में पुलिस केंद्र पाकुड़ में पदस्थापन किया गया है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/2ug8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *