बड़कागांव पथ निर्माण विभाग के मुख्य गेट के सामने लगा बिजली ट्रांसफार्मर में बुधवार दोपहर लगभग 2:00 बजे दिन में अचानक आग लग गई आग की लपेट इतनी तेज थी कि बुझाने पर भी नहीं बुझ रही थी।पर वहीं आसपास के दुकानदारों व ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया, ट्रांसफार्मर पुरी तरह से जल गया। ट्रांसफर जल जाने से आसपास के क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई कई आवश्यक घरेलू कामकाज प्रभावित हो गए हैं। ट्रांसफर पर जल जाने पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।