डुमरी। प्रखण्ड के सुदूरवर्ती छछंदो पंचायत के कोल्हारिया में मंत्री चंपई सोरेन और उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया। मौके पर उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने कहा कि मैं अपने पति के अधुरे कार्यो को पुरा करूंगी। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का जो उनका सपना था वे इस सपने को पुरा करने का काम करेगी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस दौरान 46 लाख 91 हजार की परिसम्पतियों का वितरण किया गया।इस दौरान परिवहन एवं कल्याण मंत्री ने मुख्मंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 5 लाभार्थियों के बीच 45 लाख 84 हजार,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 10 लाभार्थियों के बीच 92 हजार और प्री मैटिक छात्रवृति योजना के तहत 10 छात्र-छात्राओं के बीच 15 हजार रूपया का वितरण किया।इसके अलावे उन्होने 25 जाहेर स्थान घेरबंदी एवं मांझी हाउस का शिलान्यास किया।इसके पूर्व सूबे के दोनों मंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया जबकि इस दौरान अधिकारियों ने दोनों मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की समूचित व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम का संचालन डीआरडीए निदेशक ने किया जबकि समापन एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने किया।कार्यक्रम में डीडीसी शशिभूषण मेहरा एसी बिलशन भेंगरा डीटीओ उत्कर्ष कुमार बीडीओ डुमरी सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता बीडीओ पीरटांड़ दिनेश कुमार सीओ विनय प्रकाश तिग्गा इंस्पेक्टर परमेश्वर लेयांगी निमियाघाट थाना प्रभारी साधन कुमार मधुबन थाना प्रभारी राजू मुंडा मंत्री पुत्र अखिलेश महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार, महतो,पंकज महतो मुखिया किरण कुमारी,रेणु देवी, रीना कुमारी,सुबोध यादव पूर्व मुखिया अनिल रजक, अजीत कुमार, भाजपा नेता दीपक श्रीवास्तव विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ सीओ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विधानसभा में पारित 1932 नियोजन नीति को भाजपा ने षडयंत्र कर वापस लौटवाया: चंपई सोरेन
कल्याण व परिवहन मंत्री ने डुमरी में कहा
डुमरी। स्थानीय नियोजन नीति को लेकर भाजपा दोहरी नीति अपनाये हुये है।कभी 1985 को डेट लाईन मानकर स्थानीय नीति लागू करती है तो कभी 1932 खतियान को आधार मान कर स्थानीय नीति नियोजन नीति लागू करने की मांग करती है।जब हेमंत सोरेन की सरकार ने 1932 नियोजन नीति को विधानसभा में पारित करवाया तो भाजपा वालों ने षडयंत्र कर वापस लौटवा दिया।उक्त बातें प्रदेश के परिवहन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन सोमवार की देर शाम छछंदो पंचायत के कोल्हरिया गांव में योजना शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा परिसम्पति वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा।कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा,स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे बुनियादी सुविघाओं के विकास के प्रति कृतसंकल्प है।क्योंकि यदि प्रदेा का विकास करना है तो बुनियादी सुविधाओं को विकसित करना होगा।कहा कि हेमंत सोरेन के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में दो वर्ष कोरोना काल में बीत गया।मात्र डेढ़ वर्ष के काल में इस सरकार ऐसे कार्य किये जो न तो पूर्ववर्ती सरकार कर सकी और न ही अन्य राज्यों की सरकार।आपकी योजना,आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम,सर्वजन वृद्धा पेंशन योजना चला कर सरकार ने लोगों को काफी राहत दी है।कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण गाड़ी योजना बहुत जल्द ही पूरे प्रदेश में शुरू होगी।इस योजना के तहत वैसे ग्रामीण क्षेत्र जहां यातायात की सुविधा का अभाव है।वहां सरकार वाहन चलाएगी जिसके तहत दिव्यांग, वृद्ध,विधवा,नेत्रहीन और छात्र निःशुल्क इसमें यात्रा करेगें।कहा कि जगरनाथ महतो ने विकास का जो कार्य किया है उसे भूला नहीं जा सकता।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट माॅडल विद्यालय,आदिवासी आवासीय विद्यालय उनकी ही देन है।शिक्षा मंत्री रहते उन्होंने पारा शिक्षकों की मांगों को जो 20 सालों से लटका था उसे पूरा किया।