आवास योजना के लाभ से वंचित रानी को दिया गया त्रिपाल एवं कंबल

IMG-20230114-WA0053
मेहरमा। प्रखंड के धनकुडिया पंचायत अंतर्गत भैरोनगर गांव की रहने वाली रानी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने पर फूस की झोपड़ी में रहने से संबंधित खबर अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रखंड प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की विधायक दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश पर प्रखंड प्रशासन की संवेदनशीलता जगी। शनिवार को पीड़िता को उक्त पंचायत के पंचायत सचिव देवीलाल सोरेन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ऊनी कंबल एवं प्लास्टिक का त्रिपाल मुहैया कराया गया है। साथ ही परिवार को आश्वासन दिया गया है कि परिवारिक स्थिति की रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपी जाएगा। आवास उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन ने उक्त परिवार को आवश्यक योजनाओं से जोड़ने की बात कही है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dmi6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *