काठीकुंड/ शुक्रवार को दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग मे दुमका की ओर के क्रम में एक ट्रक पलट गयी. ट्रक JH02 AJ2752 में छड़ लदा था. काठीकुंड थाना क्षेत्र के जमनी के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हालांकि, घटना मे चालक और उपचालक को ज्यादा चोट नहीं आयी है. मौके पर काठीकुंड पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी.