शैखपुरा के चेवाड़ा से चोरी का ट्रक रामगढ़ में जप्त

रामगढ़। रामगढ़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। रामगढ़ थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने बताया कि बिहार के शैखपुरा जिला के चोवाडा थाना क्षेत्र से 23 जुलाई को एक ट्रक बीआर 52जी/5239 को अज्ञात अपराधियों ने चोरी किया था। चोरी के उस ट्रक को अपराधी पश्चिम बंगाल के पानागढ़ जाने के दौरान ही चोवाड़ा थाना प्रभारी के सूचना के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने दल बल के साथ महुबना सड़क के किनारे से जप्त कर लिया। रामगढ़ पुलिस के पीछा करने की भनक लगते ही ट्रक लेकर भाग रहे चोरों ने ट्रक को महुबना के पास सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और फरार हो गये। रामगढ़ पुलिस ट्रक को बिहार पुलिस को सौंप दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yah7