काठीकुंड/ काठीकुंड के झिकरा गांव में एफसी झिकरा द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डांगवा टाईगर ने टुडू स्टार को टुडू स्टार जामतोला के बीच खेला गया. ट्राई बेकर में टुडू स्टार जामतोला ने डांगवा टाइगर को हराते हुए मुकाबला जीत लिया. विजेता टीम को 10,000 रुपये की इनामी राशि मुखिया अलविना मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया. दूसरे टीम को 7,000 रुपये की परितोषिक उपमुखिया मिस्त्री मुर्मू व तृतीय पुरस्कार 2,500 रुपये की इनामी राशि ग्राम प्रधान जुनास टुडू द्वारा प्रदान की गयी. मौके पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष सिमन टुडू,उपसचिव डेविड सोरेन,रिंकु टुडू,डुनूच बेसरा,मथियस टुडू,राहुल राय,लोगेन टुडू,अलबिनुस सोरेन,आदि एफसी क्लब झिकरा के सभी सदस्य मौजूद थे.