दुमका/ ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में झारखंड स्टे्ट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा मसलिया व दुमका सदर प्रखंड के किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ. जिले के आत्मा एग्रोपार्क में यह आवासीय प्रशिक्षण लघु धारक बाग़वानी अधिकारिता संवर्धन पर आधारित थी,जिसका प्रशिक्षण JICA/SHEP द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मार्केट आधारित सर्वे कर यह पता लगाना है,कि किस माह में कौन कौन सी सब्जी,फल-फुल की मांग ज्यादा है. इस सर्वे से किसानों को सही मूल्य व बाज़ार मिल सकेगा. ज्यादा मांग वाली चीजों की पैदावार बढ़ाकर किसानों को मार्केट उपलब्ध करना प्रशिक्षण का मुख्य उधेश्य था. प्रशिक्षण में राज्य कार्यालय से कुलदीप गुप्ता,राखी कुमारी,राहुल,शाहीद के साथ ही जिला से जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत एक्का,जिला आजीविका प्रबंधक दिवाकर मंडल,एफ़टीसी रिंकू कुमार,नरेश,शिवधन,राजन चतुर्वेदी,अनूप भगत के साथ ही कुल 52 प्रशिक्षु कृषक मौजूद थे.