जामा I जामा के विकास भवन में शुक्रवार को ग्राम पंचायत विकास योजना का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में 2023-24 के अन्तर्गत बाल सभा, महिला सभा एवं केन्द्र तथा राज्य सभा द्वारा संचालित विकास योजनाओं के लक्ष्य को हासिल करने के लिए ग़रीबी मुक्त आजीविका उन्नत ग्राम, स्वास्थ्य ग्राम, बाल हितैषी ग्राम, पर्याप्त जलमुक्त ग्राम, स्वच्छ एवं हरित ग्राम, सामाजिक रूप से न्याय संगत एवं सुरक्षित ग्राम, अच्छी बुनियादी सुविधाओं वाला गांव, महिला हितैषी ग्राम के बारे में प्रशिक्षक जोन सोरेन द्वारा विस्तार से बताया गया। साथ ही सभी मुखिया को संकल्प लेना है कि वर्ष 2023-24 में किसी एक या दो थीम पर कार्य करना है लिये गये संकल्प को वाईब्रेंट पोर्टल पर अपलोड करना है। चुने हुए थीम का पचास प्रतिशत योजना को ई ग्राम सभा पोर्टल पर अपलोड कर कार्य करना है।मौके पर बीपीआरओ अशोक गुप्ता, बीपीओ आशा रोज हाँसदा, प्रखंड समन्वयक चार्ल्स टुडु, कनिय अभियंता पवन कुमार, विशाल गौरव, रंजन हेम्ब्रम, अनिकेत गुप्ता, पंचायत सचिव सुनिल बास्की, अशोक मंडल, जगलाल राय, भागीरथ कुंवर, श्यामलाल देहरी, सभी मुखिया, जेएसएलपीएस के सदस्य, लोक प्रेरणा के सदस्य आदि मौजूद थे।