जामताड़ा के शहरडाल में ईट धंसने से दो मनरेगा मजदूर की मौत

7
7a

जामताड़ा  I जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल में  सिंचाई कूप के ईट जोड़ने के दौरान ईट धस कर नीचे गिर जाने से 2 मजदूर दब गए हुए घटना में एक मजदूर किसी प्रकार बाहर निकलने में सफल रहा जानकारी के अनुसार सिंचाई कुएं की खुदाई के बाद नीचे से ऊपर तक ईट को जोड़ने का काम किया जा रहा था इसी दौरान काम करने के लिए मजदूर दिनेश हेमब्रम उम्र 20 वर्ष और मिस्त्री अबुल हुसैन 32 वर्ष कुएं में नीचे उतरे थे तभी ऊपर से नीचे ईट भरभरा कर एक साथ गिर गई जिससे दोनों मजदूर दब गए व एक अन्य मजदूर रस्सी के सहारे लटके रहने से चोटिल होने के बाद भी बाहर निकलने में सफल रहे वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी मौके पर पहुंच गए,  और बचाव कार्य मे जुट गए हैं। वह अपने साथ रेस्क्यू टीम, एसडीओ बीडीओ सीओ मिहिजाम थाना प्रभारी और जिला प्रशासन को लेकर पहुंचे हैं जो लगातार दोनों मजदूरों को बाहर निकालने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f5iv

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *