घनश्यामपुर के पास बाइक और साइकिंल के बीच हुई टक्कर, दो व्यक्ति घायल

IMG-20230114-WA0052
पाकुड़। महेशपुर-मुरारई मुख्य मार्ग पर घनश्यामपुर के पास शनिवार दस बजे बाइक और साइकिल के बीच सीधी टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक सोनारपाड़ा से महेशपुर की ओर जा रहा था, इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रहा साइकिल चालक को घनश्यामपुर के पास सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में साइकिल चालक रज्जाक शेख और एक सिलमपुर निवासी युवक घायल हुए। ग्रामीणों ने इलाज के लिए दोनो घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया। उधर पुलिस मोटरसाइकिल जब्त कर मामले की छानवीन में जुटी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4nro

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *