चितरा /चितरा थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट के पास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के निरीक्षक मनोज कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान तीन टन कोयला लदा दो पिकअप पकड़ा । कोयले को अवैध पाते हुए चितरा थाना में आकर लिखित आवेदन देकर दोनों वाहनों के चालकों को कोयला लदे वाहन सहित सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई । वही चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा अवैध कोयला का परिवहन करने के भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए एक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया वहीं एक अन्य विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया ।