जमीन विवाद को ले दो पक्षों में हुई झड़प आधे दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

IMG-20230208-WA0050
देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मानकडीहा में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच देखते ही देखते झड़प हो गई जिससे दोनों पक्षों से लगभग आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।इस जमीनी विवाद के झड़प में प्रथम पक्ष से सुमिता देवी पति दिनेश दास, दिनेश दास , सूरज दास पिता दिनेश दास कुल तीन लोग घायल हुए। वहीं द्वितीय पक्ष से अर्जुन दास,बबलू दास,जोगेश्वर दास,किरण देवी,चंपा देवी,सुनैना देवी कुल 7 लोग घायल हो गए।अननफनन में सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में किया गया वहीं खबर लिखे जाने तक उभय पक्षों द्वारा देवरी थाना में आवेदन देने की बात कही जा रही थी।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/f9j5

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *