दुमका सिउड़ी मुख्य पथ के मसानजोड़ महामाया होटल के पास दो टेलर एवं एक ट्रक आमने सामने

5
6

दुमका /मसानजोड़ / मिली जानकारी के अनुसार दो टेलर सिउड़ी की ओर जा रहा था और एक ट्रक दुमका की ओर जा रही थी की एक दूसरे से आगे भागने के क्रम में महामाया होटल के पास भयंकर दुर्घटना हो गया है जिससे तीनों वाहन बीच सड़क पर फंस जाने के कारण दोनों तरफ से आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने किरान मंगाकर तीनों वाहनों को हटवाकर सभी वाहनों को हटवाकर जाम होने से बचा लिया है और आवागमन चालू करा दिया है। इस दुर्घटना में दोनों टेलरो का आगे हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है टेलर के चपेटे में आने से महामाया होटल एवं एक बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने तीन वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दिया है कि घटना कैसे घटी। वहीं टेलर नंबर यूपी 22ए टी 3211 के चालक इकबाल अहमद ने बताया कि हम दोनों टेलर चालक बिहार के मुजफ्फरपुर से मुर्गी का दाना लेकर पं0 बंगाल के कोलकाता जा रहा था वहीं चावल से लदा ट्रक नंबर बी 0 आर 10 जी बी 2428 के चालक दिपक कुमार ने बताया कि पं0 बंगाल के वर्दवान से चावल लेकर बिहार के सूपौल जा रहा था की टेलर से टक्कर हो गया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया है कि कोई घायल नहीं हुआ है। यहां बता दें बीते वर्ष इसी जगह चुनाव जितने के बाद एक जन प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाने आया था जश्न मनाने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहा था की एक अनियंत्रित ट्रक ने जनप्रतिनिधि एवं उसके दोस्त को रौंद दिया था जिससे दोनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल स्थल पर ही हो गया था।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/evi8

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *