बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है
देवघर I बाबानगरी को नशे की गिरफ्त में जकड़ने वालों के खिलाफ देवघर पुलिस का अभियान लगातार जारी है बीते एक हफ्ते के भीतर सदर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में,नगर, कुंडा और रिखिया थाने की पुलिस नें कुल आठ नशे के सौदागरों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है।इसी कड़ी में देवघर नगर थाना की पुलिस नें ड्रग्स की खरीद बिक्री करने वाले दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।दोनों की गिरफ्तार देवघर जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित दढ़वा नदी पुल के पास से की गई है।इस बाबत जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ नें बतलाया है की, पकड़े गए दोनों आरोपी बिहार के आरा से ब्राउन शुगर की खरीद कर देवघर लेकर आते थे और उसे छोटे छोटे पुड़िये में डाल कर युवाओं को नशे का आदि बनाकर फिर अपना धंधा चलता था।पुलिस नें इनके पास से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक लाख की कीमत के 21 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद किया है।पकड़े गए दोनों नशे के कारोबारी देवघर शहर और रोहिणी स्थित हटिया बाजार के रहने वाले हैं।