आमने – सामने बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

IMG-20230310-WA0026

मेहरमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की भगैया शाखा के समीप शुक्रवार शाम आमने-सामने दो बाइक की टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित को भगैया के एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए पहुंचाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना पर मेहरमा थाना के एएसआई अनिल यादव दल बल के साथ पहुंचे और दोनों दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गए हैं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक की पहचान मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तालेडीह गांव निवासी प्रकाश हेंब्रम (25) के रूप में की गई है। वहीं दूसरा घायल युवक साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोदरजन्ना गांव निवासी चांद शेख (28) के रूप किया गया है, जो मानिकपुर गांव अपना ससुराल आया हुआ था। दोनों घायल युवक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों को गंभीर चोट आई है। दोनों में कोई युवक हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0woh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *