उड़ान-3: 19 मार्च को आयोजित किए जाएं देवघर मैराथन 

इनर व्हील और रोटरी क्लब के तत्वाधान में होगा आयोजन

उड़ान-3 मैराथन को जी-20 को किया जाएगा समर्पित 

10-10 विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

देवघर। उड़ान-3 देवघर मैराथन आगामी 19 मार्च 2023 को आयोजित किए जाएंगे। इनर व्हील और रोटरी क्लब देवघर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले मैराथन का आयोजन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में होंगे। गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सांसद खेल महोत्सव से इस मैराथन को जोड़कर कार्यक्रम को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। पुरुषों के लिए 10 किमी और महिलाओं के लिए 5 किमी की दौड़ होगी। दौड़ की शुरुआत रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ से शुरू होकर जटाही मोड़, बरमसिया, अम्बेडकर चौक, सत्संग आरओबी, शंख मोड़, सत्संग, कोरियासा मोड़, देवसंघ मोड़, बम्पास टाउन, बाजला चौक, राय कंपनी, टावर चौक, सरकारी बस स्टैंड, हदहदिया पुल होते हुए वापस रामकृष्ण मिशन में समाप्त होगी। दोनों वर्गों में 10-10 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 20 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार, तृतीय पुरस्कार 10 हजार और सात सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को 5 हजार दिए जाएंगे। इस मैराथन को जी-20 को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक कोर कमिटी का गठन किया गया है जिसकी बैठक लगातार शुरू हो चुकी है। कल और आज सम्पन्न इस कोर कमिटी की बैठक में आनंद साह, मनीष धानुका, सारिका साह, सरिता अग्रवाल, पीयूष जायसवाल, आलोक मल्लिक, बीरेन्द्र सिंह, देवता पांडेय, अभय आनंद झा, अमन गुप्ता और गौरव कर्मकार आदि शामिल रहे। बैठक में लगभग 10 हजार प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना के मद्देनजर तैयारियां शुरू की जा रही है। मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मात्र 10 रुपये का निबंधन शुल्क रखा गया है। निबंधन शुल्क से प्राप्त राशि को कैंसर जागरूकता में खर्च किए जाएंगे। निबंधन फॉर्म शहर के विभिन्न 5 से 10 स्थानों पर उपलब्ध होंगे। प्रत्येक प्रतिभागियों को निःशुल्क टीशर्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। मार्ग में 500 से भी ज्यादा वोलेंटियर सेवा देंगे और पूरे मार्ग को जी-20 के थीम पर आकर्षक ढंग से सजाए जाएंगे। कार्यक्रम में देश के कई स्पोर्ट्स पर्सनलिटी को भी बुलाया जाएगा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/h4ry

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *