अनियंत्रित होकर बाइक सवार रेलिंग से टकराने पर युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

संवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I साहेबगंज – गोबिंंदपुर स्टेट हाईवे पर गोटीडीह तीखी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क किनारे रेलिंग में टकराने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं बाइक पर सवार दुसरी युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल है। इसकी सूचना मसलिया पुलिस को मिलते ही दुर्घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने 108 एंबुलेंस के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का काफी प्रयास किया। लेकिन असफल हो गया। अंंत मेंं पुलिस पीसीआर वैन में ही मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराने के लिए ले गए। युवक की हालत गंभीर होने के कारण साधारण उपचार के बाद मसलिया के चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के महुलबना गांव के बैद्यनाथ टुडू ( उम्र 25 वर्ष ) की मौत दुर्घटना स्थल पर ही हो गया है। वहीं दूसरी युवक मुखटांड़ गांव के शिबाधन हेंब्रम ( उम्र 27 वर्ष ) गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर फतेहपुर बाजार गया था। घर लौटने के दौरान मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक सवार सड़क किनारे रेलिंग में टकरा गई। मसलिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दर्जनों लोगों की जान गई है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/7srm

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *