मसलिया के लिपिडंगाल में अनियंत्रित होकर टैंकर पलटी, हताहत नहीं

5

संंवाददाता, मसलिया ( दुमका ) I  मसलिया थाना क्षेत्र के नाला- मसलिया मुख्य सड़क में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दलाही लिपि डंगाल मोड़ के पास एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया। जिसमें चालक बाल वाल बच गया। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा से मिली जानकारी के अनुसार एक टैंकर हल्दिया से पंप ऑयल लोड कर दुमका की ओर जा रहा था। इसी दौरान दलाही लिपि डंगाल तीखी मोड़ में चालक ने टैंकर का संतुलन खो दिया। जिससे टैंकर पलट गयी। टैंकर पलट जाने से टैंकर में मौजूद पंप ऑयल गिर कर खत्म हो गया। मासलिया थाना पुलिस को इसकी सूचना होने पर मासलिया थाना पुलिस क्रैन की मदद से टैंकर को उठा कर मासलिया थाना के संरक्षण में रखा है। जिसका नंबर एन एल 01ए एफ6967 है। दलाही लिपि डंगाल मोड़ में अब तक दर्ज़नो दुर्घटना घट चुका है। जिसमे कई आदमी की जान तक जा चुका है। परन्तु प्रशासन द्वारा कोई सुधि नही लिया जा रहा है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rrqg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *