मधुपुर। शहर के ओझा मोड़ के आगे गिरिडीह पटवाबाद बाईपास रोड पर स्थित दो नंबर रेल फाटक को एक टेंपो ने ठोकर मारकर तोड़ दिया । घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर आरपीएफ ने टेंपो जप्त कर लिया, 1 चालक को हिरासत में ले लिया | वही सूचना पर रेलवे सिग्नल विभाग के निरीक्षक बी मुंडा समेत रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान वहां पहुंचे । घटनास्थल का मुआयना किया । रेलवे फाटक का टूटा हुआ बूम को भी आरपीएफ ने जप्त कर लाया है । इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी घंटों मशक्कत के बाद रेलवे फाटक को दुरुस्त किया । इस दौरान मधुपुर गिरिडीह रेल मार्ग पर आवाजाही करने वाली ट्रेनों को सतर्कता पूर्वक परिचालन कराया गया । ताकि फाटक पर किसी वाहन के साथ हादसा ना हो । आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार चालक मो ० सिराज गिरिडीह जिले के थाना अंतर्गत कारोडीह गांव का रहने वाला है । चालक खूद ऑटो का मालिक भी है । आरोपित चालक मधुपुर से टेंपो लेकर फुलजोरी हॉलट जा रहा था | टेंपो की गति इतनी तेज थी कि व रेलवे फाटक पहुंचने के पूर्वी अपना संतुलन खो दिया रेलवे फाटक बंद था और वह बूम टकरा गया । आरपीएफ ने गेटमैन के आवेदन पर आरोपित टेंपो चालक के विरुद्ध रेलवे संपत्ति क्षतिग्रस्त अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है । आरपीएफ मामले की छानबीन कर रही है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ifht