जामा I जामा थाना क्षेत्र के दुमका देवघर मुख्यमार्ग पर असंथर गांव के पास गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने कार को पीछे से ठोकर मारते हुए भागने के क्रम में बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गयी। इस सीरीज दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार कार और ट्रक दोनों दुमका की तरफ से देवघर के तरफ जा रही थी। इसी क्रम में स्पीड ब्रेकर के पास ट्रक ने पहले तो कार में ठोकर मारी। इसके उपरांत साइड से भागने के क्रम में सामने से आती बाइक को ठोकर मार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। मौके पर मौजूद एसआई रविशंकर सिंह ने बताया कि कार में सवार लोगों को मामूली चोट आयी है। जबकि बाइक सवार परीक्षार्थी को बस द्वारा परीक्षा देने भेज दिया गया है।