अवर सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था व अन्य ने बालगृह सहित अन्य गृहों का किया निरीक्षण

2

दुमका I अवर सचिव, झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था अरशद जमाल चौधरी, आभास कुमार प्रोग्राम मैनेजर, शगुफ्ता बानो प्रोग्राम ऑफिसर झारखंड राज्य बाल संरक्षण संस्था, राहुल मेहता स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं वेद प्रकाश तिवारी जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रांची द्वारा संयुक्त रूप से बालगृह पाटजोर रानेश्वर, बालगृह (बालिका) धधकिया, संप्रेक्षण गृह हिजला, दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बालगृह (बालक), श्रीआमडा का निरीक्षण किया गया। बालगृह में पहुंचने पर टीम के सदस्यों को बालगृह के बच्चों और कर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल पदाधिका रियों द्वारा बाल गृह में आवासित बच्चों और कर्मियों  से उपलब्ध आधारभूत संरचना और सुविधा ओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सुचिता किरण भगत द्वारा बालगृह को सरकार द्वारा प्रदत्त वित्तीय सहायता और आवासित बच्चों को दी जा रही सभी सुविधाओं के संबंध में टीम को अवगत कराया गया।  निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल अन्य पदाधिकारियों द्वारा सभी बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उनके बालगृह में रहने की अवधि, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक स्थिति, परिवार में वापसी की संभाव नाओं व अन्य जरूरतों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के क्रम में बालगृह में आवासित बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं सहित बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक  एवम अन्य प्रगति को काफी संतोषजनक बताया गया। बालगृह (बालिका), पाटजोर के निरीक्षण के क्रम में बच्चियों के पुनर्वासन से संबंधित जानकारी निरीक्षण टीम के द्वारा किए जाने पर अधीक्षक, ने बताया कि गृह की  वैसी बच्चियां जोकि बालिग हो जाती हैं, उन्हें बाल कल्याण समिति के आदेश से उनके अभिभावक को सुपुर्द कर दिया जाता है। साथ ही अभिभावक के आग्रह पर बालिग बच्चियों की शादी में आर्थिक मदद उनके द्वारा दी जाती है। अधीक्षक के द्वारा बताया गया की अब तक 04 बालिग लड़कियों की शादी में उनके द्वारा शादी का सारा खर्च वहन किया गया है, जिसकी तारीफ अवर सचिव  द्वारा की गई। साथ ही उन्होने ने कहा कि इस प्रकार की मदद अनुकरणीय है।  बाल गृह में आवासित सभी बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई एवं संस्था के प्रतिनिधि और बालगृह में कार्यरत सभी कर्मियों को बच्चों के प्रति उनके समर्पण भावना के लिए बधाई देते हुए बालहित में और भी तत्परता के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के क्रम में राज्यस्तरीय टीम से  बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यगण, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यगण ने  मुलाकात कर डीसीपीयू, समिति और जेजे बोर्ड द्वारा संपादित किए जा रहे विभिन्न कार्यों, विभाग से प्राप्त हो रही सुविधाओं, उपलब्ध कराए जाने वाली अन्य सुविधाओं, विभिन्न मद के लिए आवंटन की आवश्यकता, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सामाजिक कार्यकर्ता की बहाली सहित अन्य कर्मियों की नियुक्ति के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। संप्रेक्षण गृह, हिजला के 05 किशोरों  एवं बालगृह (बालिका) पाटजोर की 05 बच्चियों एवं बालगृह, धधकिया के मैट्रिक की परीक्षा में शतप्रतिशत उत्तीर्णता पर टीम ने प्रसन्नता जाहिर कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण पदाधि कारी सुचिता किरण भगत, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश चंद्र एवं विधि सह परिवीक्षा पदा धिकारी अनिल मोहन ठाकुर के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण टीम के सदस्यों के प्रति सौजन्यता प्रकट किया गया। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n8ky

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *