उपायुक्त की अध्यक्षता में होली के मद्देनजर व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन

आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्योहार :  उपायुक्त

IMG_20230217_064818
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में रविवार को होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विधि व्यवस्था संधारण के साथ आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल होली त्यौहार को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को उपायुक्त ने सख्त निर्देशित किया है कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने होली त्योहार को लेकर सभी संबंधित विभाग जैसे पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, फायर सेफ्टी, नगर निगम को एक्टिव रहने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को एक्टिव रखें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से लोग मना सके और किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो पाए। आगे उपायुक्त ने कहा कि होली पर्व को सभी उत्साह के साथ मनायें रंग लगाने के नाम पर किसी प्रकार का जोर-जबरदस्ती ना हो। साथ ही उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, थाना प्रभारी को निदेशित किया गया कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाय एवं यह ध्यान रखा जाय कि विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। आगे उपायुक्त ने विधि व्यवस्थान, यातायात व्यवस्था के अलावा संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी के अलावा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब का सेवन और शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे। वही अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई करें। साथ ही उन जगहों पर जहां अवैध शराब बिक्री होती है, वहां छापामरी करना सुनिश्चित करें। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के अलावा अवैध शराब बिक्री रोकने के साथ शांति, सौहार्द एवं आपसी प्रेम के साथ होली का त्योहार मनाने की बात कही। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुभाष चंद्र जाट ने कहा होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व में ही सभी एक्टिव रहे। आगे उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। साथ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर सेल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्देश दिया और सोशल मीडिया पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाला पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की बात कही। वही होली पर्व पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c8g9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *