उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण : उपायुक्त श्री इमरान

2

चतरा I  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं व किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।  बैठक में समीक्षा हेतु जिला कृषि पदाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभन्न योजनाओं का विस्तृत जानकारी दी। जिला में चिंताजनक वर्षापात की स्तिथि के बारे में भी जानकारी दी गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पैक्स व विशेष प्रकार की समितियों की जानकारी देते हुए उनके निर्वाचन सम्बंधित, अंकेक्षण संबंधित, जमा वृद्धि योजना संबंधित व अन्य के अंतर्गत किये गए कार्यों के बारे में बताया।।कोल्ड रूम निर्मान कार्य प्रगति पर है एवं बाकी प्रखण्डों में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत परिसंपत्ति का वितरण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, टीकाकरण समेत अन्य किये गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा के उपरांत उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी क्रियान्वित कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना है। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी 15 अगस्त से पूर्व किसान क्रेडिट कार्ड योजना यथासंभव शत प्रतिशत पूर्ण करना है। कम वर्षापात से निपटने के लिए उन्होंने निर्देश दिया कि कृषि टास्क फोर्स का गठन कर सभी सुखाड़ सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि कृत्रिम सिंचाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए जिससे कि वर्षा पर से कृषि कार्यों की पूर्ण निर्भरता में कमी लाई जाए। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पैक्स का भुगतान नियमित रूप से किया जाए तथा कोल्ड रूम का इस्तेमाल निश्चित रूप से किया जाए। फसल राहत योजना और फसल सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा विशेष कैम्प लगा कर ई-KYC के दर में वृद्धि लाने का निर्देश दिया। सभी प्रखण्ड जिनके रब्बी गेहूँ फसल तथा वर्षापात प्रतिवेदन अप्राप्त हैं उन्हें निर्देश दिया कि जल्द सभी प्रतिवेदन सांख्यिकी विभाग को उपलब्ध कराया जाए। जिला पशुपालन पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाते हुए पशु वितरण, कृत्रिम गर्भाधान और अंशदान के योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करना है। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि 2023-24 के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए आबंटित राशि का पूर्ण उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण रूप से की जाए तथा सभी चयनित, अनुमोदित, हस्तांतरित योजनाओं पर कार्य करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि 15 अगस्त सम्बंधित प्राप्त लघु लक्ष्यों को ससमय पूर्ण किया जाए। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी आशोक सम्राट, जिला सहकारिता पदाधिकारी निलम कुमारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/v379

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *