हरियाणा/ (वासु के मेहता हरियाणा पॉलिटिकल ब्यूरो प्रमुख)I उपायुक्त डाॅ प्रियंका सोनी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में जिलें में चल रहे गर्वनमैंट संस्कृति माडॅल सीनीयर सैकेंडरी व संस्कृति माडल प्राइमरी स्कूलों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उपायुक्त ने बैठक में ई अधिगम, ड्यूल डेस्क और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष चर्चा की।
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार का पंचकूला पर विशेष फोकस है और इसके लिए पंचकूला जिलें के संस्कृति माडॅल स्कूलों को निजि स्कूलों से और ज्यादा बेहतर बनाने के लगाातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि बच्चों को आनलाइन शिक्षा देने के लिए सरकार द्वारा 10वीं, 11वी व 12वी कक्षा के विद्यार्थीयों को टैब दिए गए थे।
सीएमजीजीए अनुकूल त्रिपाठी ने उपायुक्त को जिले के सभी संस्कृति माडॅल स्कूलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि पंचकूला में कुल 6 गर्वनमैंट संस्कृति माडॅल सीनीयर सैकेंडरी स्कूल तथा 55 संस्कृति माडॅल प्राइमेरी स्कूल हैंे। इन स्कूलों में कम्पयूटर लैब से लेकर लाइब्रेरी और अन्य इंफ्रास्ट्रकचर तथा क्वालीफाईड अध्यापक निजी स्कूलों की तुलना में बेस्ट हैं और अध्यापको द्वारा सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा दी जाती है। उन्होने बताया कि सरकार खंड रायपुरानी के 69 सभी सरकारी स्कूलों को पायलट प्रौजेक्ट के रूप में ले रही है। इसके अंतर्गत इन स्कूलों में डयूल डेस्क भेजे जा चुके हैं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपालकौशिक,जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, डीएमएस पवन शर्मा, डीएसएस पूजा रानी, डाइट प्रधानाचार्य डॉ० महासिंह सिन्धु तथा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o2us