लंबित योजनाओं का निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें : उपायुक्त आदित्य रंजन
कोडरमा I समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न हुआ। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, जे.एस.एल.पी.एस, प्रधानमंत्री आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा किये। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा अंतर्गत डोभा निर्माण कार्य, पौधरोपण, कुआं योजना को कार्यों को शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी लंबित आवास निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिये। उन्होंने पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत सचिवालय और 15वें वित्त आयोग से संबंधित योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। साथ ही प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित प्राप्त आवेदनों को सत्यापित करते हुए योग्य लाभुकों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दें। उन्होंने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग अंए पेंशन वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री पशुधन योजना,झारखण्ड कृषि ऋण माफी और किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर किये गये कार्य पर संक्षिप्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिये। उपायुक्त महोदय ने जिला खनिज फाउंडेशन (ट्रस्ट) अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों पर भी रिपोर्ट देने को कहा। उपायुक्त महोदय ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा करते हुए दाखिल-खारिज, ई-कोर्ट,जाति/ आय / आवासीय प्रमाण पत्र संबंधित आवेदनों का शत प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास,पथ, ग्रामीण कार्य, भवन, पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं वर्ग कल्याण, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा किये। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साह, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।