गायघाट I गायघाट में जनता दल यू का भीम चौपाल कार्यक्रम गायघाट प्रखंड जद यू कार्यालय सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लाल बाबू सहनी ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला अध्यक्ष राम बाबु कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम बाबू कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के सपनो को साकार करने का काम बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। आज आरक्षण को समाप्त करने की साजिश भाजपा और आर एस एस के द्वारा की जा रही है जिसके विरूद्ध जनता दल यू ने भीम चौपाल अयोजित कर देश के दलितों शोषितो और वंचितों के बीच जागरूकता अभियान चलाया है जो एतिहासिक रूप से सफल हो रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू नेता प्रभात किरण ने कहा कि इस देश के पिछड़ों दलितों और अल्पसंखयक तथा नीतीश कुमार के सम्पूर्ण विपक्षी दलों की एकता के आभियान से भाजपा और सांप्रदायिक शक्तियां घबरा गई है। अब उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा समाप्त हो गया है इसलिए ई डी और सी बी आई का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 में नीतीश कुमार को प्रधानमन्त्री बनाकर ही देश के संविधान और आरक्षण को बचाया जा सकता है। उन्होंने आह्वाहन किया कि जदयू के कार्यकर्त्ता मिशन 2024 में मे पुरी मजबूती से भिड़ जाए। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य नेताओ मे पूर्व विधायक सहदेव पासवान, श्याम कल्याण पासवान, संजय पासवान, प्रो अरुण पटेल, विद्यानंद पासवान, नंद लाल यादव, परमानंद चौपाल, कोपिंदर पटेल, शंकर सिंह, गणेश ठाकुर मुखिया, दिलीप सिंह, राम श्रेष्ठ भगत, राम सज्जन राय, योगेश्वर ठाकुर, कुणाल सिंह, गोपी सिंह,श्याम यादव, अनिल यादव, राम बलि चौधरी, राणा रणधीर सिंह, बरूण कुमार आदि प्रमुख थे।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में अति पिछड़ा व दलित समाज का हो रहा है विकास : जिलाध्यक्ष
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/k2tm