प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कर रही है शानदार प्रदर्शन: अभयकांत प्रसाद

भाजपा नगर इकाई ने संगठन मजबूती को लेकर बैठक की

IMG-20221229-WA0009
बासुकीनाथ। भारतीय जनता पार्टी की बासुकीनाथ नगर इकाई की एक बैठक बुधवार को बासुकीनाथ स्थित प्राचीन काली मंदिर प्रांगण में नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य अभयकांत प्रसाद, विशिष्ट अतिथि बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री मनोरमा देवी, विश्वंभर राव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद, महेश गण मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए अभयकांत प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार शानदार कार्य कर रही है। देश की रक्षा व्यवस्था हो या अर्थव्यवस्था अथवा कोरोना जैसी आपदा की घड़ी में जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का कार्य हो, नरेंद्र ललित मोदी के नेतृत्व में बेहद ही शानदार तरीके से कार्य चल रहा है। अभयकांत प्रसाद ने बैठक में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जिला मुख्यालय से लेकर गांव-कस्बे-टोले तक में जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने पार्टी में महिलाओं व युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। अभयकांत प्रसाद ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने का निर्देश दिया। भाजपा के बासुकीनाथ नगर इकाई अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूती को लेकर व्यापक चर्चा की।सभी ने एक स्वर में कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की नींव होते हैं। उनके ही दम पर पार्टी अपना प्रदर्शन करती है। भारतीय जनता पार्टी गांव-गांव में बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सहेजने में जुट गई है। वहीं बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं के बीच सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता विश्वम्भर राव, रविकांत मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री मनोरमा देवी, सहदेव मंडल, अरविंद कुमार झा, रंजीत पांडेय, युवा नेता संदीप पांडेय, नगर महामंत्री कार्तिक राव, नरेश पंडा, बालमुकुंद ठाकुर, गोपाल यादव, विक्रम सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, सुनीता देवी, सोमनाथ यादव, कैलाश साह, पप्पू सिंह, जयप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, शैलेश राव, राकेश मिश्रा, प्रवीण सिंह, गोपाल गण, रमेश मिश्रा, मुरलीधर मंडल, बैद्यनाथ पांडेय, श्याम दास, कुंदन मंडल, मुन्ना मंडल सहित भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/pdrt

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *