संडे को ओवर टाइम कटौती के लिए जेसीसी की बैठक आयोजित, यूनियन प्रतिनिधियों ने किया विरोध

3

 चितरा I  एस पी माइंस चितरा कोलियरी  के क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में कोलियरी में कार्यरत कामगारों के  संडे और ओवरटाइम कटौती को लेकर कोलियरी के महाप्रबंधक ए के  आनंद के द्वारा संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक बुलाई गई । इस दौरान बैठक में मौजूद जेसीसी मेंबर सह मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों ने इसका जोरदार विरोध किया।बैठक में मौजूद  चितरा कोलियरी के  सभी मजदूर यूनियन प्रतिनिधियों ने कोलियरी प्रबंधन को एक स्वर में कहा कि काम करने वाले कामगारों का संडे और ओवर टाइम में  कटौती नहीं की जाए । जो लोग कम काम करते हैं और ज्यादा ओवर  टाइम लेते हैं उनमें कटौती की जाए।  बैठक में संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य सह मजदूर यूनियन प्रतिनिधि और प्रबंधन के बीच सहमति बनी। इस दौरान प्रबंधन की ओर से कोलियरी के महाप्रबंधक ए के आनंद, अभिकर्ता राम शुभग चौधरी,  क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक पिनाकी चट्टराज, आलोक शाहा एरिया फाइनेंस मैनेजर, अमरकांत सिंह वर्कशॉप इंचार्ज, एमके राय क्षेत्रीय अभियंता एक्सावेशन ,जय कांत चौधरी क्षेत्रीय खान सुरक्षा पदाधिकारी, डॉक्टर एल एन गगराई क्षेत्र चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनियन प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद राणा,  राजेश राय,कृष्णा प्रसाद सिंह, पशुपति कोल ,योगेश राय, मनोज तिवारी , मानिक यादव ,बलदेव महतो, आदर्श दास सहित अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/71u9

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *