अज्ञात अपराधियों ने देसी बम से घर पर किया हमला

घटना में कोई हताहत नहीं जाँच में जुटी पुलिस

IMG-20230227-WA0078
पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा गांव के रंजन मरांडी के घर के पिछवाड़े में अज्ञात अपराधियों ने तीन बम फेंका जिसमें दो बम फटा और एक बम निष्क्रिय हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते देर रात को अज्ञात चार मोटरसाइकिल में अपराधी आलूबेड़ा गांव पहुंचकर रंजन मरांडी के घर के पिछवाड़े में तीन देसी सुतली बम फेंक कर जंगल की ओर भाग गया। जिसमें दो बम फटा और एक बम निष्क्रिय हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव एसआई विजय कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर निष्क्रिय बम को जप्त कर लिया है और छानबीन जारी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ugun

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *