देवघर। आज दिनांक 17 जनवरी 23 को सिविल सर्जन डॉ जुगल किशोर चौधरी के द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा पदाधिकारी चिकित्सक डॉ आकांक्षा वर्मा उपस्थित थी। इस दौरान दवाएं पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हुए, स्टाफ द्वारा बताया गया कि यहां पर हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर,मलेरिया की जांच किट के माध्यम से किया जा रहा है, साथ ही यहां पर ओपीडी, एएनसी, एन सी डी, परिवार कल्याण की सेवा एवं नियमित टीकाकरण की सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। आसपास के शहरी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को प्रतिमाह लगभग 700-800 मरीजो को प्रतिमाह ओपीडी की सेवाएँ प्रदान की जा रही है। डॉ आकांक्षा वर्मा द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के 21वी तारीख को परिवार कल्याण दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
इसके अलावे प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को बुजुर्गजनो का स्वास्थ्य जाँच किया जाता है, साथ की इस महीने से तृतीय और चतुर्थ सप्ताह में योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी को निदेशित किया की यूपीएससी में ख़ाली पड़े स्थान पर गार्डन का निर्माण शीघ्र कराये। जिससे की संस्थान में आने वाले रोगियों को इलाज के पश्चात एक सुखद अनुभूति हो। साथ ही लोगो को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुचने की कोशिश किया जाना सुनिश्चित किया है। यूपीएससी में आई इ सी सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाई गयी, इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए निदेशित किया । निरीक्षण के दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आकांक्षा वर्मा, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jak1