15 दिनों से मोटर में खराबी के कारण बंद पड़ी शहरी जलापूर्ति

शबाना परवीन के पहल पर हुई बहाल

12

मधुपुर I शहरी जलापूर्ति जो कि 15 दिनों से मोटर में खराबी के कारण बंद पड़ी थी,वह बहाल हो चुकी है।इसकी जानकारी देते हुए पूर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भले ही यह योजना चालीस साल पुरानी है, लेकिन आज भी सफल रूप से लोगों को पानी की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसमें अगर कमी है तो पदाधिकारीगण के ध्यान की।ऐसा प्रतीत होता है जैसे इसे देखने वाला कोई नहीं। सारे पदाधिकारी जैसे सो रहे हैं, और हर बार इन्हें जगाना पड़ता है। पानी की समस्या का समाधान करने के लिए बार-बार इनका ध्यान आकृष्ट कराना पड़ता है। जब शबाना परवीन मोहनपुर नदी पहुंची तो वहां मोटर चलाते हुए एक कर्मी को पाया। उस कर्मी ने बताया कि वह एक मामूली सा मिस्त्री है जो कि संवेदक द्वारा मोटर के खराब हो चुके पार्ट्स लगाने के लिए भेजा गया है।उसने बताया की वे लोग ही मशीन की मरम्मती कर पानी चलाने का काम करते हैं वरना वहां पर कार्यरत पदाधिकारीगण नदारद रहते हैं। शबाना ने पदाधिकारीगण की उदासीनता के बारे में बताते हुए कहा कि इन लोगों को केवल अपनी तनख्वाह से मतलब है ना कि जन सुविधा से।ये अपने काम के प्रति बड़े ही लापरवाह हैं। शबाना ने यह भी बताया कि अगर सही समय पर इसकी देख-रेख और मरम्मती होती रहे तो अगले कुछ सालों तक भी इस योजना के तहत शहर को पानी मिल सकता है।बहरहाल,उन्होंने जलापूर्ति के लिए पदाधिकारीगण को धन्यवाद दिया। उन्होंने बड़ी नाउम्मीदी से नई शहरी जलापूर्ति योजना के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे इस योजना में लगाई गई राशि बर्बाद हो चुकी है,क्योंकि इस योजना के अंतर्गत शहर को पानी कब मिलेगा इसका कोई जवाब कहीं से भी नहीं मिल पा रहा है। यह योजना मधुपुर की जनता को मुंह चिढ़ाती हुई दिखाई पड़ रही है। उधर जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और बहुत जल्द इस आक्रोश का आंदोलन का रूप लेना तय है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/o8ea

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *