वंदना दादेल होंगीं मुख्यमंत्री की नई प्रधान सचिव

Vandana-Dandel
रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरीय अधिकारी वंदना दादेल को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वर्तमान में उनके पास कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव का दायित्व था जो अब अतिरिक्त प्रभार के तौर पर उन्हीं के पास रहेगा। इसके साथ उनके पास से उद्योग विभाग का प्रभार वापस लेते हुए वहीं पदस्थापित निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह को उद्योग विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है। सिंह अपने कार्यों के साथ-साथ खान आयुक्त और जियाडा एमडी के अतिरक्त प्रभार में भी रहेंगे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/dtma

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *