टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पॉट विभिन्न समस्याओं का किया त्वरित समाधान

साफ-सफाई के साथ शौचालय के नियमित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक-दूसरे को करें जागरूक : उपायुक्त

करौं प्रखण्ड के पथरौल मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में ड्रैनेज सिस्टम व पानी निकासी की व्यवस्था करें सुनिश्चित : उपायुक्त


 बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले की चापाकलों व नलकूपों की मरम्मति का उपायुक्त ने दिया निर्देश


जिला अन्तर्गत जाति, आवासीय आदि प्रमाण पत्रों से जुड़े मामलों को न रखें लंबित : उपायुक्त


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न लाभुकों को ऑन द स्पॉट पेंशन योजना, दिव्यांग पेशन से जुड़ी त्रुटि का किया गया निराकरण.

IMG_20230314_064520
देवघर। सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से टॉक टू डीसी ऑनलाईन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी दस प्रखण्ड से सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों के अलावा कलस्टर लेवल फेडरेशन और विलेज ऑर्गेनाईजेशन के माध्यम से आमजनों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आगे उपायुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि टॉक टू डीसी कार्यक्रम में प्रज्ञा केन्द्रों के साथ-साथ कलस्टर लेवल फेडरेशन और विलेज ऑर्गेनाईजेशन के माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं व सुझावों को जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। साथ उपायुक्त ने कहा कि टॉक टू डीसी कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य आमजनों के सुझावों व समस्याओं का निराकरण करना है। वहीं कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। कई बार प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत स्तर पर देखा जाता है कि समस्याओं के समाधान में देरी हो रही है। ऐसे में त्वरित समस्याओं के निराकरण के उदेश्य से टॉक टू डीसी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आगे उपायुक्त ने जिला, प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत स्तर के अधिकारियेां को निदेशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं को लाभ योग्य लाभुकों को मिले इसका विशेष रूप ध्यान रखें, ताकि योजनाओं को धरातल उतारा जा सके। इसके अलावे उपायुक्त ने प्रखण्ड, अंचल, थाना व पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियेां को जमीनी स्तर पर कार्य करने का निदेश दिया। साथ ही कार्य मे कोताही व अनुशासनहीनता बरतने वाले कर्मियों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी व राज्य सरकार का उदेश्य है कि सभी योग्य, जरूरतमंद व असहाय लोगों को जनकल्याकारी योजनाओं से आच्छादित करते हुए उन्हें उनके पंचायतों में उनका हक मिले, ताकि आमजनों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। 
इसके अलावे टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों विधवा, परित्यक्त महिला, दिव्यांगजनों को पेंशन योजना से शत प्रतिशत आच्छादित करें। आगे इस दौरान ऑन द स्पॉट कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री भजंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में स्वच्छता की आवश्यकता व इसके महत्व को हम सभी को समझने की आवश्यकता है। 
इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतों के कलस्टर लेवल फेडरेशन और विलेज ऑर्गेनाईजेशन के  सदस्यों व दीदियोें से बातचीत करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को समूह से जोड़ते हुए स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही गयी, ताकि महिलाएं घर बैठे की स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सके। 
आगे पालोजोरी प्रखण्ड अंन्तर्गत मटियारा ग्राम में पेयजल समस्या के निदान को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रखण्ड प्रमंडल के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि संबंधित गांव के अलावा जिले के सभी खराब व बंद चापानलों का मरम्मति करते हुए उपायुक्त कार्यालय को प्रतिवेदन समर्पित करें। साथ ही मटियारा गांव के दिव्यांग बच्चे को पेंशन से जोड़ते हुए व्हील चेयर प्रदान करने का निदेश संबंधित प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया। आगे उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित करते हुए पंचायत सचिव के माध्यम से पंचायतों में खाली पड़े व पुराने भवनों की सूची तैयार करें, ताकि आवश्यकतानुसार जेएसएलपीएस की दीदियों के समूह को कार्यालय उपलब्ध कराया जा सके। 
इसके अलावे अलावे टॉक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान छात्रवृति से जुड़े मामले पर उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधीक्षक को निदेशित करते हुए कहा कि छात्रवृति योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा समय-समय करते रहें, ताकि छात्रवृति योजना के लाभ से एक भी बच्चे वंचित न रहे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/l9wo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *