रामगढ़ विधानसभा की जीत रामगढ़ की जनता की जीत : बिमंत साह 

IMG-20230303-WA0036
पोड़ैयाहाट। भाजपा नेता सह गोड्डा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने  रामगढ़ विधानसभा की जीत रामगढ़ की जनता की जीत बताई हैं, और भाजपा, आजसू गठबंधन एनडीए के सभी शीर्ष नेताओं को जिस प्रकार एकजुटता प्रदर्शित किया सभी गठबंधन के नेताओं की परिश्रम और मेहनत का परिणाम रंग लाया हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो , सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सुनीता चौधरी , भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास , केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गठबंधन के दोनों दलों के सभी नेताओं ने मिलकर रणनीति के तहत चुनाव लड़ा। यही रणनीति चुनाव परिणाम में बदला गया। एक ओर हेमंत सोरेन की विफलता इसलिए हुई कि 3 साल के कार्यकाल में उन्होंने राज्य के लोगों के साथ झूठा वादा करके सत्ता में आई थी। राज्य में किसान, युवा, व्यवसाई महिला और बेरोजगार युवकों को झूठा सपना दिखाने का कार्य किया। सत्ता में आने के पहले उन्होंने बेरोजगार युवकों को साथ बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। राज्य में अपराध बढ़ चढ़कर बोल रहा है, राज्य में जल जंगल, जमीन और राज्य की खनिज संपदा ओं की लूट हो रही है। 3 साल के सरकार के कार्यकाल में उन्होंने किसी भी तरह की नई बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकी, किसी भी बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी नहीं दे सकी और जहां तक इन्होंने सभी अनुबंध कर्मियों को नौकरी से हटा दिया, जिसमें पोषण सखियां और कई अनुबंध पुलिसकर्मी भी है। राज्य में इन्होंने पिछड़ों को ओबीसी का आरक्षण के नाम पर रोटी सेकने का काम किया और यह पिछड़े वर्ग को 27 परसेंट आरक्षण की पहल झूठ का दिखावा कर दी और स्थानीयता के मुद्दे पर इन्होंने जोहार यात्रा के नाम पर लोगों को पूरे राज्य में भ्रमण कर सरकार और राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई को इन्होंने भ्रमण यात्रा स्थानीय खतियान1932 के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया और इसी का परिणाम यह हुआ कि रामगढ़ की जनता ने स्वविवेक से हेमंत सोरेन की सरकार को नकार दिया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह ने भाजपा आजसू गठबंधन के शीर्ष नेताओं को इस जीत की बधाई भी दी और उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बरकरार रहने से आने वाले समय में झारखंड में भारतीय जनता पार्टी आजसू गठबंधन को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/9z74

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *