खिलाड़ी दिखा रहे हैं खेल से अपना दम
जामताड़ा। पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की धरती करमाटांड़ में विद्यासागर स्पोर्ट्स अकैडमी के तीन खिलाड़ी ने अपने अकैडमी का नाम रोशन किया है। झारखंड स्टेट अंडर – 15 क्रिकेट टीम में शामिल सोनिया कुमारी, पार्वती कुमारी और लक्ष्मी कुमारी ये तीनों ही खिलाड़ी झारखंड टीम की ओर से खेल रही है। जिसके बारे में जानकारी देते हुए उनके गुरु और अकैडमी संचालक निवास मंडल ने कहा कि हमारा समाज बहुत पिछड़ा हुआ है । किंतु यहां के बच्चों में काफी हुनर है ।बस कमी है तो उसे तराशने की जो कि मैंने अपने एकेडमी के माध्यम से यह कार्य किया है। कई लोगों ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हमारे हौसलों के सामने वह टिक नहीं पाए और हमने मेहनत करना नहीं छोड़ा और आज हमारे बच्चे कई जगह अपना नाम रोशन कर रहे हैं ।आपको बता दें कि विद्यासागर स्पोर्ट्स अकैडमी का स्थापना 2018 में हुआ तब से अब तक गरीब बच्चों को निशुल्क खेल का परीक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यहां के बच्चे खेल में अपने एकेडमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किए हैं । अभी तक कुल 12 बच्चों का खर्च झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार दे रही है ।जिनसे बच्चों को खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सहयोग मिल रहा है। किंतु दुख की बात यह है कि अभी तक कोई भी सरकारी संस्थाएं और खेल संघ से खिलाड़ी एवं विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी को मदद नहीं मिली है। फिर भी यह एकेडमी अपने निरंतर प्रयास से खिलाड़ियों को निखारने का काम कर रही है।निवास ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं हैं कि विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी की तीन खिलाड़ी जो इंदौर में झारखंड टीम को नेतृत्व कर रही है अपना अच्छा खेल का प्रदर्शन दिखाएंगे। तीन खिलाड़ी में सोनिया कुमारी पिता सुबह सौरमंडल पिता का छोटा सा दुकान है माता गृहणी है सोनिया कुमारी अपने एकेडमी में सुबह-शाम अभ्यास करती है वह इंडिया टीम से खेलने का सपना देखती है।पार्वती कुमारी पिता कालेश्वर दास पिता लेबर का कार्य ल और माता गृहणी है पार्वती बहुत गरीब परिवार से रहने के बावजूद वह दिन और रात मेहनत करती है और इंडिया टीम में खेलने का सपना देखती है।लक्ष्मी कुमारी पिता तुलसी मंडल पिता दूसरे के घरों में एवं शादी विवाह में खाना बनाने का कार्य करता है। माता गृहणी है। लक्ष्मी बहुत गरीब परिवार से है। वह छोटी सी उम्र से ही क्रिकेट खेल रही है और इंडिया टीम से खेलने का सपना देखती है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4bl7