सालखन मुर्मू के गलत बयानबाजी के खिलाफ ग्रामप्रधानों ने किया पुतला दहन

11
10

संवाददाता, मसलिया (दुमका) I ओडिसा के आदिवासी सेंगेल अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू द्वारा ग्राम प्रधान एवं मांझी संगठनों को गलत बयान बाजी को लेकर बुधवार को मसलिया प्रखंड परिसर में ग्राम प्रधान एवं मांझी संगठनों द्वारा अध्यक्ष हरिनारायण पंडित के नेतृत्व में  सालखन मुर्मू का पुतला दहन किया । इस संबंध में अध्यक्ष श्री पंडित ने बताया कि सालखन मुर्मू ग्राम प्रधानों का पारंपरिक व्यवस्था को निरस्त करने की मांग की है। जो असहनीय है। कहा कि ग्राम प्रधान के पारंपरिक व्यवस्था को लेकर सालखन मुर्मू अनर्गल बयान बाजी करते हुए ग्राम प्रधानों के ऊपर दारू हड़िया पीकर लाखो रुपये की जुर्माना करने का आरोप के साथ साथ डायन प्रथा को बढ़ावा देने आदि का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधानों को विध्वंस करने का साजिश रचने का काम कर रहे है। कहा कि हमारा संगठन कमजोर नही है। हमलोग इसका डटकर मुकाबला करने में सक्षम है। इसके पूर्व ग्राम प्रधान एवं मांझी संगठनों द्वारा प्रखंड परिसर में बैठक कर सालखन मुर्मू के विरोध में एक जुसुस निकाला। जुलूस प्रखंड परिसर में पूरे मसलिया बाजार एवं थाना होते हुए पुनः प्रखंड परिसर पहुचा। जंहा सालखन मुर्मू का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारिका मांझी, सुशील मांझी, मानो कोल, संतोष साहा, सुकुरमुनी हेंब्रम, हिलू टुडू, कालीचरण मुर्मू, नंदलाल दत्त, महेंद्र मंडल, शिबू मुर्मू, नुनुधन मुर्मू, मैनेजर हंसदा, बुदिनाथ मुर्मू, रामलाल हेम्ब्रम, सुहागिनी मुर्मू, शक्ति सोरेन, राजेश मरांडी, गोमस्ता सोरेन, चरण मरांडी, होपना मरांडी आदि सहित अनेक उपस्थित थे। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/toc1

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *