भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मंत्री ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भाजपा
गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में गुरुवार को हुई। जिला अध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी सह झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार समेत भाजपा के जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल एवं मंच मोर्चा के पदाधिकारी तथा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल इस जिला के तमाम नेता मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला के प्रभारी सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि आने वाला 2024 का लोकसभा चुनाव काफी संघर्षपूर्ण होगा। इसके लिए अभी से हम लोगों को मजबूती के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए गांव की ओर प्रस्थान करना होगा। हर बूथ पर जाना होगा। हर बूथ के अध्यक्ष से बात करनी होगी, जिससे हमारे और उनके बीच आपसी भाईचारा बढ़ेगा। आपसी विश्वास बढ़ेगा। कार्यकर्ताओं के यहां रात गुजारनी होगी। सभी मंच, मोर्चा के जिला अध्यक्ष की बैठक लेनी होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मंच, मोर्चा के अध्यक्ष से बात कर अलग-अलग तिथि में बैठक सुनिश्चित की जाए। भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाना है। ज्यादा से ज्यादा विधायक और सांसद बनाना है। अभी देश में बहुत कुछ नया कानून बनेगा। इसलिए अभी से, आज से हम लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से संगठनात्मक मजबूती के लिए विशेष रुप से रखी गई है। हम लोग बूथों की स्थिति की अगर चर्चा करें, तो पार्टी द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम को 55 प्रतिशत ही सफलतापूर्वक कर पा रहे हैं। वहीं 45 प्रतिशत कार्यक्रम में हम लोग पीछे हैं। सभी मंच, मोर्चा के अध्यक्षों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इसकी मजबूती के लिए सभी जिला पदाधिकारी से लेकर मंडल प्रभारी तक को प्रवास करना होगा। रात्रि विश्राम करते हुए सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा पन्ना प्रमुख पर ध्यान देने की जरूरत है। पन्ना प्रमुख के अलावे पन्ना समिति का भी गठन करना होगा, जिसमें 10 सदस्यों की टीम बनेगी। उसके बाद सरल ऐप डाउनलोड कर सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी।
मंच का संचालन पार्टी के जिला के महामंत्री मुरारी चौबे कर रहे थे। जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री कृष्ण कन्हैया ने किया।
बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय साह, लक्ष्मी चक्रवर्ती, जयप्रकाश यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डोली गुप्ता, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, सह मीडिया प्रभारी लाल बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह, गोपाल सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकी साह, पूर्व जिला परिषद सदस्य फुल कुमारी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव भगत, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन झा, गोड्डा ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अंजनी झा, बिसाहा मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ मांझी, महागामा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल, ठाकुर गंगटी मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव चौबे, बोआरीजोर मंडल अध्यक्ष चंदा किस्कू, राम नरेश यादव, श्याम जायसवाल, चमक लाल मंडल, प्रदीप शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री जय किशोर महतो एवं प्रेम झा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सूरज सिंह, नगर समिति के महामंत्री रक्षित कश्यप, प्रेमजीत शाह, हरि नारायण महतो, नरसिंह भगत, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सुमन आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/avfi