चेकडैम निर्माण कार्य मे अनिमियिता को लेकर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि ने जताया बिरोध

मसलिया-/ मसलिया प्रखंड के नयाडीह पंचायत अंतर्गत बागदुमी गांव के स्थित नूनवेत नदी में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बन रहे चेक डैम में अनियमितता का विरोध ग्रामीणों व जनप्रतिनिधि मुखिया ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 97 लाख की लागत से चेक डैम  निर्माण हो रहा हैं।परंतु शुरुआत से ही ग्रामीणों व स्थानीय मुखिया ने अनियमितता बताते हुए काम ठीक से कराने की मांग विभाग से किया। जो नहीं हो रहा है,ग्रामीणों के माने तो यहां निर्माण कार्य विगत 2 महीने से चल रहा है। पत्थर जोड़ाई में लग रहे प्रयुक्त सामग्री में इसी नदी का बालू का प्रयोग करते हुए एक धामा

 अम्बुजा प्लस  मे आठ धामा बालू मिलाकर किया गया है,

। विरोध करने के बाद भी काम को मनमानी तरीके से किया जा रहा है।  योजना स्थल पर  प्राकलन राशि का बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।जब कभी विभागीय जेई आते हैं तो एसीसी सीमेंट से काम करते दिखा दिया जाता है वहीं उनके जाने के बाद अम्बुजा प्लस लगाया जा रहा है।

— ग्रामीणों की शिकायत पर  मुखिया नमिता चौड़े पहुंची और कार्यस्थल पर पहुंचे जेई विजय कुमार दास से प्राकलन देखना चाही तो नहीं दिखाया और कहा कि दूसरे साइड में प्राकलन रह गया है कभी दिखा देंगे। 

वहीं बालू व सीमेंट के सम्मिश्रण को लेकर उन्होंने बताया कि एक चार के भाग से बनना चाहिए आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा। मौके पर बसो मराडी,रामप्रसाद राय,कलिंदा हेम्ब्रम, सागेन्द हेम्ब्रम,शिवधन मराड़ी, दुर्गा मराड़ी, सुनिल टुडू, देवलाल टुडू, सनातन मरांडी,निशपति मराड़ी आदि लोगों ने  प्राकलन के अनुरूम कार्य कराने की मांग की।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/htad

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *