नियोजन एवं मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बेरमो / बोकारो जिले के ललपनिया थानाक्षेत्र अंतर्गत टीटीपीएस प्लांट की ओर जाने वाले मुख्य सड़क को ग्रामीणों ने शव के साथ जाम कर दिया। ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह शव को मुख्य सड़क पर रखते हुए लगभग 9 बजे से चार बजे तक जाम रखा।इस दौरान टीटीपीएस प्लांट की ओर जाने वाले वाहन सड़क पर ही खड़े रहे।वहीं ग्रामीणों की टीटीपीएस प्रबंधन के साथ सकारात्मक वार्ता के पश्चात लगभग सात घण्टे बाद जाम को हटा लिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार मृतक नारायण प्रजापति टीटीपीएस के अधीन लुगुबुरु आदिवासी मोटर परिवहन स्वालम्बी सहकारी समिति लिमिटेड में संविदा में चालक के पद पर लगभग 20 वर्षो से कार्यरत था। बताया कि नारायण प्रजापति की कार्यअवधि के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी।परिजनों ने आनन फानन में इलाज हेतु उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक अपने पीछे तीन पुत्री सहित बूढ़ी माँ को छोड़ गए हैं।ग्रामीणों ने बताया कि टीटीपीएस प्रबंधन को इस संबंध में सहानुभूति पूर्वक विचार करनी चाहिए, जिससे मृतक के बच्चों का भरण पोषण हो सके।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5nxy

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *