ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय में डीलरों के खिलाफ जमकर किया हंगामा

डीलर राशन कम देने के लिए आजमा रहे हैं अजब गजब तरकीब 

IMG-20230116-WA0105
पाकुड़। मुफस्सिल थाना अंतर्गत इलामी पंचायत में ग्रामीणों ने पंचायत कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों में शामिल जन वितरण प्रणाली के लाभुक जोहरा बेवा, रफीक शेख, मिस्टरुल शेख, कय्यूम शेख, तोहराम अली, अवदुल्ला, जहादुल शेख आदि लोगों ने डीलरों का जमकर विरोध किया। दरअसल जन वितरण प्रणाली की राशन दुकानदारों को जिला प्रशासन से निर्देश है कि सदस्य प्रति 5 किलो राशन दिया जाए। जिसके लिए जिला प्रशासन ने फिंगरप्रिंट वाली मशीन के साथ में वजन कांटा को लिंक कर दिया है। राशन वजन करते समय तराजू में सदस्य प्रति 5 किलो राशन चढ़ाने के बाद ही फिंगरप्रिंट वाली मशीन फिंगर लेगी। परंतु राशन डीलरों ने भी इसका अजब नुस्खा निकाला है। राशन डीलर किसी भी सदस्य का फिंगरप्रिंट लेते समय तराजू में जितना राशन मिलेगा उतना बांट खारा चढ़ा देते हैं। फिर फिंगरप्रिंट हो जाता है। फिंगरप्रिंट हो जाने के बाद सदस्य को 5 किलो राशन की जगह 4 से 4.5 किलो राशन डीलर मुहैया करा रहा है।नतीजतन जनता को सही मात्रा में राशन मिल ही नहीं पाता है। बहर हाल जो भी हो डीलरों के इस रवैया से जनता काफी परेशान है। एक तरफ जिला प्रशासन डीलरों की मनमानी ना हो सही मात्रा में जनता को राशन मिले इसके लिए फिंगरप्रिंट वाली मशीन को तराजू के साथ लिंक किया। दूसरी तरफ डीलरों ने राशन कम देने के लिए इसकी तरकीब भी निकाल ली।

 क्या कहते हैं पंचायत के मुखिया

 इस विषय में पंचायत के मुखिया अब्दुल समद से जब जानकारी ली गई तो अब्दुल समद डीलरों के खिलाफ काफी आक्रोश में दिखे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ डीलरों के इस रवैया से पूरे गांव में आक्रोश है। जनता को उचित मात्रा में राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है। राशन डीलर उचित मात्रा में राशन दें अन्यथा इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की जाएगी। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि उपायुक्त से मेरा आग्रह है कि वैसे राशन डीलर जो जनता को गुमराह करते हैं उनके ऊपर कारवाई की जाए।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/38zp

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *