हारोरायडीह पंंचायत में खराब पड़े छह: चापाकल हुयी मरम्मती, ग्रामीणों को मिली राहत

5

संवाददाता, मसलिया (दुमका) I मसलिया बीडीओ पंकज कुमार रवि के निर्देश पर सोमवार को प्रखंंड के हारोरायडीह पंंचायत में खराब पड़े छह: चापाकल को मरम्मती हुयी। मुखिया प्रियंका हेंब्रम एवं पंचायत सचिव ने आदेश को पालन करते हुए चापाकल मरम्मत करा दिया। पिछले दिनों बीडीओ श्री रवि ने प्रखंंड के सभागार भवन में सभी सचिवों के साथ बैठक कर पेयजल को लेकर दिशा निर्देश दिया था। बैठक में दिए गए निर्देश पर मुखिया एवं पंचायत सचिव ने अपने अपने पंचायत क्षेत्र के पेयजल समस्याओं को निपटाने में लग गए है। इसी के तहत सोमवार को हारोरायडीह पंचायत क्षेत्र के खराब पड़े चापाकलों को मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा मिस्त्री के माध्यम से युद्धस्तर पर ठीक कराया जा रहा है। सोमवार को हदोरायडीह गांव के कुल 6 चापाकल सहित कई चापाकलों को ठीक कराया गया। जो पिछले कई माह से खराब पड़ा हुआ था। चापाकल के ठीक हो जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखा गया।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/42zl

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *