प्रखंड स्तर पर इंटेन्सिव लीगल लिटरेसी एंड लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोड्डा की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में इंटेंसिव लीगल लिटरेसी एंड लीगल अवेयरनेस का दो दिवसीय प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को नालसा स्कीम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रथम दिन प्रधान जिला जज सह डालसा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक तथा डालसा सचिव डा प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के गोरसंडा, पथरगामा प्रखंड के बड़ा केरबार, मेहरमा के बलबड्डा एवं सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बांसजोरी गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में सदर प्रखंड के गोरसंडा गांव में डालसा के पीएलवी नवीन कुमार ने ग्रामीणों को नालसा के दस स्कीमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । इसी प्रकार अन्य प्रखंडों में भी टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को विविध जानकारी दी। पथरगामा के केरबार में अधिवक्ता लीली कुमारी, पीएलवी जोबाती मुर्मू एवं अजय टुडू, बोआरीजोर में अधिवक्ता अजीत कुमार , पीएलवी दिलीप यादव, चुनका मरांडी एवं तबरेज, मेहरमा में दयानंद यादव एवं रामविलास महतो आदि ने ग्रामीणों को जागरुकता का पाठ पढ़ाया।
इसी कड़ी में गोरसंडा में ग्रामीणों को नशा उन्मूलन से संबंधित चेतना, असंगठित मजदूरों से संबंधित कानूनी प्रावधान, निरोगी काया, तृप्ति सहित बाल विवाह, बाल श्रम सहित फोस्टर केयर, स्पानशरशिप सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि नशा समाज के लिए सबसे हानिकारक है । नशा उन्मूलन में समाज की अहम भूमिका है। नशा के शिकार हो चुके परिवार के लिए सरकार की ओर से अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नालसा स्कीम के तहत ऐसे परिवार जो अच्छी नौकरी में रहने के बाद नशा का शिकार हो गया है और उसके बच्चे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसी स्थिति में नशा छुड़ाने के लिए जगह-जगह नशा मुक्ति केंद्र खोला गया है। आर्थिक संकट से उबरने के लिए पुनर्वास की योजना बनाई गई है। इस संबंध में जन जागरूकता की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन डालसा के पीएलवी इंतेखाब आलम ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी जायसवाल मांझी एवं चंपा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/q35h