संवाददाता, मसलिया ( दुमका )/ प्रखंंड के बड़ाडुमरिया गांव में रविवार शाम को एक बैठक कर कार्यक्रम में डीजे बजाने पर पावंदी लगाया। ग्रामीणों को कहना है कि डीजे की आवाज से विशेष कर छोटे – छोटे बच्चों के साथ बीमारी लोगों को परेशानी होती हैं। डीजे बजाने से पूरी तरह से पावंदी लगाये जाने पर गांव के महिलाओं में अधिक खुशी है। बैठक में जमशेद अंंसारी, मतलेब अंंसारी, कुतुबचददीन अंंसारी, एमानुएल, रजाऊल, फजरूल, खुर्शीद आलम, मुरतेज, इमाम हुसैन, सरफराज, ललकू, अब्दुल रहमान सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।