प्राथमिक विद्यालय अमराडुम विद्यालय सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

काठीकुंड। दुमका प्रखण्ड के मालभण्डारो पँचायत अंतर्गत संचालित प्राथमिक विद्यालय अमराडुम विद्यालय सचिव इमामुद्दीन अंसारी दुवारा मनमाने रवैये को लेकर अभिभावकों में काफी रोष है।इस पोषण छेत्र में महज 15 से 20 बच्चे हें,लेकिन विद्यालय में कितने बच्चे नामांकित है इसका पता किसी को नहीं उक्त आरोप लगाते ग्रामीण इसकी शिकायत उपायुक्त से करने का मन बना लिया है। अभिभावक सुसील हेम्ब्रम,तनबीर अंसारी,टीपू सुल्तान,अलीमुद्दीन अंसारी,कयूम अंसारी,लालदेव राय,शोभा राय,सुखदेव राय सहित सभी ग्रामीनो ने आरोप लगाते बताया कि सचिव के पिता ग्राम प्रधान एवं चचेरा भाई सहायक शिक्षक है जिसके दुवारा विद्यालय संचालन में घोर अनियमितता बरती जा रही है, यहां विद्यालय विकास मद में पैसा उपलब्ध होते हुवे भी वर्षो से विद्यालय रंगरोगन नहीं कराया गया, पेय जल के लिए चापाकल भी महीनों से खराब पड़ा है जबकि सौचालय भी जर जर है।ऐसे में बच्चों को शौच के लिए नदी एवं पेय जल के लिए गावँ में बने चापाकल पर जाना पड़ता है। ग्रमीणों की माने तो सरस्वती वाहिनी माता समिति का संचालन खुद सचिव दुवारा माता समिति के सदस्यों के अशिक्षा का फायदा उठाकर बच्चों को इसका लाभ मिलता है।

यहां तक कि सँजोजिका खुद रसोइया का कार्य करते एक माह पूर्व बिना ग्राम सभा के सचिव के मिलीभगत से संयोजिका के पुत्रवधू को रसोईया के रूप में बहाल कर भोजन बनाने का कार्य कराया रही है जबकि अध्यक्ष,सँजोजिका एवं रसोइया का कोई भी पुत्र पुत्री विद्यालय में अध्ययनरत नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों या समिति के समक्ष विद्यालय मद के किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत उपायुक्त से करने का मन बना लिया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/btsb

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *