योजनाओं की गड़बड़ी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,बनाया निगरानी टीम 

IMG-20230214-WA0064

बिरनी। बिरनी प्रतिनिधि प्रखण्ड के बाराडीह पंचयात में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। योजनाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए रविवार को पंचयात के ग्रामीणों ने सामाजिक एकता मंच का निर्माण किया। जिसमे अध्यक्ष के रूप में रामकृष्ण वर्मा, उपाध्यक्ष बबलू यादव, बसंत यादव ,सचिव श्रीराम यादव , उपसचिव अबुल अंसारी,बलराम यादव,रंजीत यादव,प्रेम यादव, कोषाध्यक्ष सहदेव यादव,उप कोषाध्यक्ष सुरेश यादव का चयन किया गया। बता दें कि बीते दिनों 15 वीं वित्त से पंचयात में नाली का निर्माण किया जा रहा था जिसमे ग्रामीणों ने गड़बड़ी का आरोप लगया था जिसके बाद पंचयात समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रीराम यादव ने कनीय अभियंता से इसकी जांच करवाया था कनीय अभियंता ने संवेदक को फटकार लगाते हुए इस्टीमेट के अनुरूप काम करने को कहा था। जिसके बाद पंचयात समिति प्रतिनिधि को मुखिया के लोगों द्वारा हरिजन एक्ट लगाकर केश करने की धमकी दी जा रही है इस दौरान उमेश शर्मा,पप्पू यादव,करण यादव, टेको यादव,अंगद यादव, मोहन साव, कुलदीप साव, धनपत साव, संजू साव ,महेश यादव,रामचंद्र यादव,ईश्वर पंडित ,राजू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kt3e

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *